UPSC Result: एक साल पहले डीएसपी बने कन्नौज के मयंक का आईपीएस में चयन, यूपीएससी में मिली 373वीं रैंक April 16, 2024 by cntrks शिद्दत की गर्मी और सियासी गहमा-गहमी के बीच इत्रनगरी के लिए मंगलवार का दिन खुशियों भरा रहा। कलक्ट्रेट में तैनात कर्मचारी प्रभात त्रिपाठी के पुत्र मयंक त्रिपाठी ने मंगलवार को जारी हुई यूपीएससी की चयनित लिस्ट में शामिल होकर जिले का मान बढ़ा दिया।