Shahdol News: घर से महुआ बीनने गई 11 वर्षीय बालिका नहीं लौटी घर वापस, डूबने से मौत

Shahdol News: घर से महुआ बीनने गई 11 वर्षीय बालिका नहीं लौटी घर वापस, डूबने से मौत
shahdol: 11 year old girl who went to collect Mahua from home did not return home

शहडोल
में
बालिका
की
डूबने
से
मौत
हो
गई।


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

शहडोल
जिले
के
जयसिंहनगर
थाना
क्षेत्र
के
छुदा
गांव
के
बंधा
में
नहाने
गई
11
वर्षीय
बालिका
की
डूबने
से
मौत
हो
गई।
बुधवार
को
पुलिस
ने
मामले
पर
मर्ग
कायम
कर
जांच
शुरू
कर
दी।

थाना
प्रभारी
ने
बताया
कि
निशी
बी
पिता
जाकिर
(11)
निवासी
छुदा,
अपने
भाई
के
साथ
सुबह
छुदा
बंधा
के
समीप
महुआ
बीनने
गई
थी।
महुआ
बीनते
बीनते
बालिका
अकेले
ही
बंधा
चली
गई
और
नहाने
लगी।
इसमें
वह
डूब
गई
और
उसकी
मौत
हो
गई
है।
भाई
ने
जब
काफी
देर
बाद
देखा
तो
वह
कहीं
दिखाई
नहीं
दी।
भाई
ने
उसकी
तलाश
शुरू
की
तो
बंधा
के
ऊपर
उसके
कपड़े
रखे
थे
और
वह
कहीं
दिखाई
नहीं
दे
रही
थी।
इसके
बाद
आसपास
के
लोगों
को
बालिका
के
भाई
ने
इसकी
जानकारी
दी,
लोग
मौके
पर
पहुंचे
और
पुलिस
को
मामले
की
खबर
दी
गई।
स्थानीय
युवकों
ने
जब
तक
बंधा
में
बालिका
की
तलाश
शुरू
कर
दी।
कुछ
देर
बाद
ही
बालिका
का
शव
बंधा
में
पानी
के
अंदर
मिल
गया।
पुलिस
ने
शव
को
अपने
कब्जे
में
लेकर
पीएम
की
कार्रवाई
के
लिए
शव
अस्पताल
लाया
और
पुलिस
ने
मामले
पर
मर्ग
कायम
कर
जांच
शुरू
कर
दी
है।