हर आंख नम: मां के साथ ईद पर आया था ननिहाल, पोखर में नहाने गया, दो बच्चों की डूबने से मौत

हर आंख नम: मां के साथ ईद पर आया था ननिहाल, पोखर में नहाने गया, दो बच्चों की डूबने से मौत
अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव मोरथल में 17 अप्रैल शाम गांव के निकट स्थित पोखर में नहाने गए दो बच्चे डूब गए। सूचना पर परिवार के लोग दौड़कर पोखर पर पहुंचे और बच्चों को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी।