IPL में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया: ​​​​​​​किंग्स का टॉप ऑर्डर फेल रहा; सूर्या की फिफ्टी, बुमराह और कूट्जी को 3-3 विकेट

IPL में मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया: ​​​​​​​किंग्स का टॉप ऑर्डर फेल रहा; सूर्या की फिफ्टी, बुमराह और कूट्जी को 3-3 विकेट

  • Hindi
    News

  • Sports

  • Cricket
  • Jasprit
    Bumrah|
    IPL
    2024
    MI
    Vs
    PBKS
    Match
    Report
    And
    Analysis;
    Suryakumar
    Yadav
    |
    Harshal
    Patel
    |
    Ashutosh
    Sharma


कुछ
ही
क्षण
पहले

  • कॉपी
    लिंक

मुंबई
इंडियंस
(MI)
ने
इंडियन
प्रीमियर
लीग
(IPL)
2024
के
33वें
मुकाबले
में
पंजाब
किंग्स
(PBKS)
को
9
रन
से
हराया।
यह
सीजन
में
मुंबई
की
तीसरी
जीत
है।
इस
जीत
से
मुंबई
की
टीम
पॉइंट्स
टेबल
के
7वें
नंबर
पर

गई
है,
जबकि
पंजाब
नंबर-9
पर
है।

मुल्लांपुर
(चंडीगढ़)
में
गुरुवार
को
पंजाब
ने
टॉस
जीतकर
गेंदबाजी
चुनी।
मुंबई
ने
पहले
बल्लेबाजी
करते
हुए
20
ओवर
में
7
विकेट
पर
192
रन
बनाए।
जवाब
पंजाब
किंग्स
की
टीम
19.1
ओवर
में
183
रन
पर
ऑलआउट
हो
गई।
जसप्रीत
बुमराह
प्लेयर
ऑफ

मैच
रहे।
उन्होंने
अपने
कोटे
के
चार
ओवर
में
21
रन
देकर
3
विकेट
चटकाए।


प्लेयर्स
परफॉर्मेंस:
सूर्या
की
फिफ्टी,
बुमराह-कूट्जी
को
3-3
विकेट

मुंबई
की
ओर
से
सूर्यकुमार
यादव
ने
53
बॉल
पर
78
रन
की
अर्धशतकीय
पारी
खेली।
रोहित
शर्मा
ने
36
रन
और
तिलक
वर्मा
ने
नाबाद
34
रन
बनाए।
हर्षल
पटेल
ने
3
विकेट
चटकाए,
जबकि
कप्तान
सैम
करन
ने
2
विकेट
लिए।
कगिसो
रबाडा
को
एक
विकेट
मिला।

जवाब
में
पंजाब
की
ओर
से
आशुतोष
शर्मा
ने
28
बॉल
पर
61
रन
बनाए,
जबकि
शशांक
सिंह
ने
25
बॉल
पर
41
रन
का
योगदान
दिया।
जसप्रीत
बुमराह
और
जेराल्ड
कूट्जी
ने
3-3
विकेट
हासिल
किए।
एक-एक
विकेट
हार्दिक
पंड्या,
आकाश
मधवाल
और
श्रेयस
गोपाल
को
मिला।


MI
के
मैच
विनर्स…


PBKS
के
प्लेयर्स
का
प्रदर्शन…


पंजाब
की
हार
के
कारण


  • पावरप्ले
    में
    दबाव
    नहीं
    बना
    सके
    गेंदबाज

    पंजाब
    के
    गेंदबाज
    पावरप्ले
    में
    मुंबई
    के
    बैटर्स
    पर
    दबाव
    नहीं
    बना
    सके।
    मुंबई
    ने
    18
    रन
    के
    स्कोर
    पर
    ईशान
    किशन
    का
    विकेट
    गंवा
    दिया
    था।
    यहां
    से
    रोहित
    और
    सूर्या
    की
    जोड़ी
    ने
    81
    रन
    की
    साझेदारी
    करके
    पारी
    संभाली।
    पावरप्ले
    में
    मुंबई
    का
    स्कोर
    54/1
    रहा।

  • अर्शदीप,
    रबाडा
    और
    हर्षल
    महंगे
    रहे

    पंजाब
    के
    अर्शदीप
    सिंह,
    कगिसो
    रबाडा
    और
    हर्षल
    पटेल
    ने
    10
    से
    ज्यादा
    की
    इकोनॉमी
    से
    रन
    लुटाए।
    ऐसे
    में
    मुंबई
    की
    टीम
    192
    रन
    का
    स्कोर
    खड़ा
    करने
    में
    कामयाब
    रही।

  • टॉप-5
    बैटर्स
    21
    रन
    ही
    बना
    सके

    रन
    चेज
    में
    पंजाब
    का
    टॉप
    ऑर्डर
    फेल
    रहा।
    टीम
    ने
    10
    रन
    के
    स्कोर
    पर
    प्रभसिमरन
    का
    विकेट
    गंवा
    दिया
    था।
    टीम
    के
    टॉप-5
    बल्लेबाज
    खास
    योगदान
    नहीं
    दे
    सके।
    ओपन
    करने
    आए
    कप्तान
    सैम
    करन
    6,
    प्रभसिमरन
    0,
    राइली
    रूसो
    1,
    लियम
    लिविंगस्टन
    1
    और
    हरप्रीत
    सिंह
    भाटिया
    13
    रन
    बनाकर
    आउट
    हुए।
    इन
    सभी
    ने
    मिलकर
    21
    रन
    ही
    बनाए।

  • शशांक
    और
    आशुतोष
    फिनिश
    नहीं
    कर
    सके

    रन
    चेज
    में
    पंजाब
    ने
    लगातार
    विकेट
    गंवाए।
    बीच
    में
    शशांक
    सिंह
    ने
    41
    और
    आशुतोष
    शर्मा
    ने
    61
    रन
    की
    उपयोगी
    पारियां
    खेलीं,
    लेकिन
    ये
    नजर
    जमने
    के
    बाद
    दोनों
    बल्लेबाज
    मैच
    फिनिश
    नहीं
    कर
    सके।


यहां
से
मैच
रिपोर्ट…


रोहित
और
सूर्या
की
फिफ्टी
पार्टनरशिप

पहले
बल्लेबाजी
करने
उतरी
मुंबई
की
शुरुआत
अच्छी
नहीं
रही।
टीम
ने
18
रन
पर
ईशान
किशन
का
विकेट
गंवाया।
ऐसे
में
रोहित
शर्मा
और
सूर्यकुमार
यादव
के
साथ
57
बॉल
पर
81
रनों
की
साझेदारी
करके
पारी
संभाली।
यहां
रोहित
शर्मा
(36
रन)
के
आउट
होने
के
बाद
सूर्या
ने
तिलक
वर्मा
के
साथ
28
बॉल
पर
49
रन
जोड़े।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 81 रनों की साझेदारी की।


रोहित
शर्मा
और
सूर्यकुमार
यादव
ने
81
रनों
की
साझेदारी
की।


पंजाब
के
टॉप
ऑर्डर
में
कोई
साझेदारी
नहीं,
शर्मा
और
बरार
ने
57
रन
जोड़े

193
रन
चेज
कर
रही
पंजाब
की
शुरुआत
भी
खराब
रही।
टीम
ने
पावरप्ले
में
40
रन
के
स्कोर
पर
4
विकेट
गंवा
दिए
थे।
रन
चेज
में
टीम
के
टॉप
ऑर्डर
में
कोई
खास
साझेदारी
नहीं
हुई।
ऐसे
में
शशांक
सिंह
ने
5वें
विकेट
के
लिए
हरप्रीत
सिंह
भाटिया
के
साथ
35
रन
जुटाए।
फिर
शशांक
ने
जितेश
शर्मा
के
साथ
28
और
आशुतोष
शर्मा
के
साथ
34
रन
बटोरे।
यहां
शशांक
के
आउट
होने
के
बाद
आशुतोष
ने
हरप्रीत
बरार
के
साथ
32
बॉल
पर
57
रन
की
साझेदारी
की,
लेकिन
टीम
को
जीत
नहीं
दिला
सके।

आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने 57 रनों की साझेदारी की।


आशुतोष
शर्मा
और
शशांक
सिंह
ने
57
रनों
की
साझेदारी
की।


पॉइंट्स
टेबल:
मुंबई
7वें
नंबर
पर
आए,
पंजाब
नंबर-9
पर
फिसली

33वें
मैच
के
बाद
मुंबई
की
टीम
पॉइंट्स
टेबल
के
7वें
नंबर
पर

गई
है,
जबकि
पंजाब
की
टीम
नंबर-9
पर
पहुंच
गई
है।
दोनों
ही
टीमें
एक
समान
7-7
मैच
खेल
चुकी
हैं।
मुंबई
ने
तीन
जीत
हासिल
करके
6
अंक
हासिल
कर
लिए
हैं,
जबकि
पंजाब
के
पास
दो
जीत
के
बाद
4
अंक
ही
हैं।


खबरें
और
भी
हैं…