Hathras: बसपा प्रत्याशी पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र से पर्चा भरने का आरोप, नामांकन पत्र की जांच 20 अप्रैल को April 19, 2024 by cntrks गुरु रविदास महापीठ के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह बंटी भैया ने एक शिकायती पत्र डाक के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर अर्चना वर्मा को भेजा है। लोकसभा के प्रत्याशी हेमबाबू धनगर पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाया है।