UP Board Result: नतीजों में पश्चिमी यूपी फिर अव्वल… बागपत के भाई-बहन की कामयाब जोड़ी; छोटे जिलों का वर्चस्व April 21, 2024 by cntrks यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पश्चिमी यूपी के जिले इस साल भी अव्वल रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बरेली क्षेत्रीय कार्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।