Dhananjay Singh: जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह

Dhananjay Singh: जौनपुर से बरेली जेल शिफ्ट किए गए पूर्व सांसद धनंजय सिंह
पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को शनिवार को सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल शिफ्ट किया गया। पुलिस के मुताबिक शासन के आदेश पर उन्हें शिफ्ट किया गया है। धनंजय बीती छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे।