अमरोहा सीट: थकान उतारने के बाद गुणा-भाग में जुटे प्रत्याशी, परिजनों के साथ बिताया समय, समर्थकों से फीडबैक लिया April 28, 2024 by cntrks अमरोहा लोकसभा सीट पर मतदान शुक्रवार को हो चुका है। मतदान के बाद प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली है। मतदान के बाद प्रत्याशियों व समर्थकों ने कई दिन के चुनाव प्रचार के दौरान हुई थकान की खुमारी उतारी तो किसी ने गुणा-भाग में दिन निकाला।