अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज: इसमें आरक्षण खत्म करने की बात, BJP और गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की

अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, FIR दर्ज: इसमें आरक्षण खत्म करने की बात, BJP और गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की


नई
दिल्ली
2
घंटे
पहले

  • कॉपी
    लिंक

बीजेपी और गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar


बीजेपी
और
गृह
मंत्रालय
की
शिकायत
पर
दिल्ली
पुलिस
ने
केस
दर्ज
किया
है।
(फाइल
फोटो)

केंद्रीय
गृह
मंत्री
अमित
शाह
के
एडिटेड
वीडियो
को
लेकर
रविवार
(28
अप्रैल)
को
दिल्ली
पुलिस
ने
FIR
दर्ज
की
है।
इस
वीडियो
में
शाह
एससी-एसटी
और
ओबीसी
के
आरक्षण
को
खत्म
करने
की
बात
करते
दिख
रहे
हैं।
हालांकि,
न्यूज
एजेंसी
PTI
के
फैक्ट
चेक
में
ये
वीडियो
फेक
साबित
हुआ
है।

इस
एडिटेड
वीडियो
को
फैलाने
को
लेकर
एक
शिकायत
भाजपा
की
ओर
से
की
गई
थी,
जबकि
दूसरी
शिकायत
गृह
मंत्रालय
की
तरफ
से
की
गई
थी।
इस
वीडियो
को
लेकर
भाजपा
ने
देशभर
में
FIR
दर्ज
करने
का
फैसला
किया
है।



FIR
की
कॉपी


BJP
ने
वीडियो
को
बताया
फर्जी

बीजेपी
ने
शिकायत
में
कहा
कि
अमित
शाह
ने
अनुसूचित
जाति
(एससी)
और
अनुसूचित
जनजाति
(एसटी)
के
लिए
आरक्षण
खत्म
करने
को
लेकर
कोई
बात
नहीं
की
है।
जो
वीडियो
वायरल
किया
जा
रहा
है
वह
फर्जी
है।
बीजेपी
ने
आरोप
लगाया
कि
मूल
वीडियो
में
अमित
शाह
ने
तेलंगाना
में
मुसलमानों
के
लिए
असंवैधानिक
आरक्षण
हटाने
की
बात
कही
थी।


दिल्ली
पुलिस
ने
फेसबुक
और
X
से
मांगी
जानकारी

दिल्ली
पुलिस
ने
गृहमंत्री
के
एडिटेड
वीडियो
को
लेकर
X
और
फेसबुक
को
लेटर
लिखा
है।
साथ
ही
दोनों
सोशल
मीडिया
प्लेटफार्म
से
जानकारी
मांगी
है
कि
ये
एडिटेड
वीडियो
किस
अकाउंट
से
पोस्ट
किया
गया
है।


अमित
मालवीय
ने
तेलंगाना
कांग्रेस
पर
लगाया
आरोप

बीजेपी
के
आईटी
सेल
के
हेड
अमित
मालवीय
ने
27
अप्रैल
को
तेलंगाना
कांग्रेस
की
ओर
से
शेयर
किए
गए
इस
फेक
वीडियो
को
एक्स
पर
पोस्ट
किया।
उन्होंने
कहा
कि
तेलंगाना
कांग्रेस
एडिटेड
वीडियो
फैला
रही
है,
जो
पूरी
तरह
से
फेक
है।
इससे
बड़े
पैमाने
पर
हिंसा
होने
की
आशंका
है।

उन्होंने
आगे
कहा
कि
यह
फर्जी
वीडियो
कई
कांग्रेस
नेताओं
ने
शेयर
किया
है,
अब
वे
कानूनी
कार्रवाई
के
लिए
तैयार
रहें।


ये
खबर
भी
पढ़ें


भागवत
बोले-
RSS
हमेशा
आरक्षण
के
पक्ष
में:
कुछ
लोग
झूठ
फैला
रहे;
शाह
ने
कहा-
भाजपा
के
रहते
कांग्रेस
आरक्षण
को
छू
नहीं
पाएगी

राष्ट्रीय
स्वयं
सेवक
संघ
(RSS)
प्रमुख
मोहन
भागवत
ने
28
अप्रैल
को
कहा
कि
संघ
ने
कभी
भी
कुछ
खास
वर्गों
को
दिए
जाने
वाले
आरक्षण
का
विरोध
नहीं
किया
है।
हैदराबाद
में
एक
कार्यक्रम
में
भागवत
ने
कहा
कि
संघ
का
मानना
​​है
कि
जब
तक
जरूरत
है,
आरक्षण
जारी
रहना
चाहिए।
भागवत
ने
यह
बात
भाजपा
और
कांग्रेस
के
बीच
आरक्षण
को
लेकर
चल
रहे
बयानों
के
बाद
कही।


पूरी
खबर
पढ़ें…


रश्मिका
मंदाना
से
जुड़े
डीपफेक
मामले
में
FIR
दर्ज:
दिल्ली
पुलिस
ने
मेटा
को
लिखा
लेटर,
वीडियो
शेयर
करने
वाले
का
URL
मांगा

साउथ
एक्ट्रेस
रश्मिका
मंदाना
के
डीपफेक
वीडियो
मामले
में
दिल्ली
पुलिस
ने
एक
FIR
दर्ज
की
है।
न्यूज
एजेंसी
ANI
के
मुताबिक,
स्पेशल
सेल
पुलिस
मामले
की
जांच
कर
रही
है।
इसके
साथ
ही
पुलिस
ने
मेटा
कंपनी
(फेसबुक-इंस्टाग्राम)
से
उस
खाते
का
URL
(यूनिफॉर्म
रिर्सोस
लोकेटर)
मांगा
है,
जिससे
एक्ट्रेस
रश्मिका
मंदाना
का
डीप
फेक
वीडियो
सोशल
मीडिया
पर
शेयर
किया
गया
था।


पूरी
खबर
पढ़ें


खबरें
और
भी
हैं…