Hathras: कार शोरूम डकैती मामले में 25 हजार इनामी एक आरोपी गिरफ्तार, लूटा हुआ सामान- तमंचा बरामद May 1, 2024 by cntrks चार महीने पहले आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद पर कार शोरूम में हुई डकैती की घटना में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से डकैती के दौरान लूटा गया सामान व तमंचा बरामद हुआ है।