अलीगढ़ महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र की कक्षा दसवीं की एक छात्रा ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। अभिभावकों के साथ बुलाकर स्कूल प्रबंधन द्वारा पढ़ने-लिखने में कमजोर आंकने और घर पर परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की सीख से छात्रा आहत थी।