Kaushambi : जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद विनोद सोनकर ने दर्ज कराया मुकदमा

Kaushambi : जातिगत टिप्पणियों के वायरल वीडियो को लेकर सांसद विनोद सोनकर ने दर्ज कराया मुकदमा
अपने खिलाफ लगातार वायरल हो रहे वीडियो के मामले में सांसद व कौशाम्बी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार को उन्होंने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो के जरिए अपनी राजनैतिक छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।