Moradabad: केस दर्ज करने से पहले…सही धाराओं का करें इस्तेमाल, नए कानूनों को लेकर अफसरों ने दी हिदायत

Moradabad: केस दर्ज करने से पहले…सही धाराओं का करें इस्तेमाल, नए कानूनों को लेकर अफसरों ने दी हिदायत
मुरादाबाद में पिछले दो माह से तीन नए कानून का पाठ पढ़ने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की आज से नई धाराएं परीक्षा लेंगी। तहरीर देखते ही फटाफट धाराएं गिनाने वाले थाने के मुंशियों को हिदायत दी गई है कि वह केस दर्ज करने से पहले सीनियर से बात करें।