Bishop Johnson College : एडगर दान पर प्रिंसिपल ने दर्ज कराया एक और केस, मुकदमा वापसी के लिए धमकी देने का आरोप

Bishop Johnson College : एडगर दान पर प्रिंसिपल ने दर्ज कराया एक और केस, मुकदमा वापसी के लिए धमकी देने का आरोप
जॉनसन गर्ल्स स्कूल में प्रिंसिपल पद को लेकर हुए विवाद के मामले में डायोसिस ऑफ लखनऊ के बिशप मोरिस एडगर दान के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा कॉलेज की निवर्तमान प्रिंसिपल पारुल सोलोमन की ओर से दर्ज कराया गया है।