Kanpur: झगड़े के दौरान पत्नी ने बुलाई पुलिस तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Kanpur: झगड़े के दौरान पत्नी ने बुलाई पुलिस तो पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
कानपुर के बिठूर थानाक्षेत्र में बुधवार रात झगड़े के दौरान पत्नी के पुलिस बुलाने से डरे पति ने घर से भागकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक के पास मिलने पर घटना की जानकारी हुई।