UP: शाहनूर करता रहा वारदात… मुरादाबाद पुलिस डालती रही पर्दा, डकैती को चोरी में किया दर्ज, पीड़ितों को धमकाया July 19, 2024 by cntrks शाहजहांपुर में एसटीएफ ने एनकाउंटर में ढेर किए एक लाख के इनामी बदमाश शाहनूर पर मुरादाबाद की पुलिस मेहरबान रही। शाहनूर अपने गैंग के साथ डकैती की वारदातें करता रहा और पुलिस उन्हें चोरी में दर्ज कर पर्दा डालती रही।