Rajgarh News: राजगढ़ में दबंगों ने पेड़ काटने के विवाद पर युवतियों को पीटा, पुलिस पर अनदेखी का आरोप

Two Girls Allegedly Beaten Up Over A Petty Issue In Rajgarh MP Crime News

महिलाओं
से
मारपीट
करते
हुए
वायरल
वीडियो

विस्तार

राजगढ़
जिले
के
सारंगपुर
थाना
क्षेत्र
के
ग्राम
बालोडी
में
दबंगों
ने
गांव
में
ही
रहने
वाले
मजदूर
परिवार
की
दो
बेटियों
के
साथ
मारपीट
की
है।
दोनों
लड़कियों
की
गलती
इतनी
थी
कि
वह
सरकारी
जमीन
पर
लगे
पेड़-पौधे
काट
रही
थी।
राजपूत
समाज
के
युवकों
ने
इस
मुद्दे
पर
उन्हें
इतना
पीटा
कि
सिर
से
खून
आने
लगा। बीच-बचाव
करने
आई
लड़कियों
की
मां
पर
भी
हमला
हुआ
है।
इस
घटना
का
एक
वीडियो
भी
सामने
आया
है। 

मामले
में
दोनों
बहनों
के
साथ
ही
उनकी
मां
भी
घायल
हुई
है। सारंगपुर
के
सिविल
अस्पताल
में
इलाज
चल
रहा
है। पीड़ित
परिवार
ने
सारंगपुर
पुलिस
थाने
में
भी
मामला
दर्ज
करवाया
है।
पीड़ित
परिवार
का
आरोप
है
कि
पुलिस
ने
मामूली
धाराओं
में
प्रकरण
दर्ज
किया। महिला
और
उसकी
लड़की
को
सिर
में
चोट
आई
है।
पीड़ित
परिवार
ने
राजगढ़
सांसद
रोड़मल
नागर
को
भी
इस
घटना
की
जानकारी
दी
है।
सारंगपुर
थाना
प्रभारी
बघेल
ने
कहा
कि
कचरा
फेंकने
की
बात
को
लेकर
दोनों
परिवारों
में
विवाद
हुआ
था।
दोनों
पक्षों
ने
प्रकरण
दर्ज
किया
है।
अब
इस
घटना
का
वीडियो
वायरल
हुआ
है
और
आरोप
लगा
रहे
हैं।
पुलिस
जांच
कर
रही
है। 


विज्ञापन


विज्ञापन


क्या
है
मामला

पीड़ित
परिवार
का
कहना
है
कि
राजगढ़
जिले
के
ग्राम
बालोड़ी
में
15
जुलाई
को
भगवान
सिंह
प्रजापति
के
घर
के
सामने
सरकारी
जमीन
पर
लगे
पेड़ों
को
राजपूत
समाज
के
लोग
काट
रहे
थे। 
निशा
प्रजापति
और
मनीषा
प्रजापति
ने
उन्हें
पेड़
काटने
से
रोकने
की
कोशिश
की
तो
नेपाल
सिंह
राजपूत,
वीरेंद्र
राजपूत
ने
गाली-गलौज
की
और
घर
में
घुसकर
मनीषा,
निशा
और
उनकी
माता
गायत्री
बाई
प्रजापति
पर
डंडे
से
हमला
कर
दिया।
पीटते
हुए
उन्हें
घर
से
बाहर
लाए
और रास्ते
में
भी
उनके
साथ
झूमाझटकी
की
गई।
निशा,
मनीषा
और
गायत्री
बाई
प्रजापति
के
सिर
में
चोटें
आई
है।
आरोपियों
ने
पीड़िता
को
धमकी
भी
दी
है
कि
पुलिस
में
रिपोर्ट
की
तो
जान
से
मार
देंगे।
राजगढ़
एसपी
आदित्य
मिश्रा
ने
कहा
कि
घटना
वाले
दिन
ही
कानूनन
कार्यवाही
की
गई
थी।
पीड़िता
को
थाने
बुलाकर
घटना
की
पूछताछ
की
गई
है।
जल्द
ही
आगे
की
कार्रवाई
की
जाएगी।