₹ 37,000 करोड़ हुए खर्च, बनने में लगे 7 साल, 3 दिन बाद यहां दौड़ेगी मेट्रो

₹ 37,000 करोड़ हुए खर्च, बनने में लगे 7 साल, 3 दिन बाद यहां दौड़ेगी मेट्रो


हाइलाइट्स


मुंबई
अंडरग्राउंड
मेट्रो
कॉरिडोर
33.5
किलोमीटर
लंबा
है.


इसे
बनाने
का
काम
साल
2017
में
शुरू
हुआ
था.


24
जुलाई
को
अंडरग्राउंड
मेट्रो
कॉरिडोर
चालू
हो
जाएगा.


नई
दिल्‍ली.

साल
2017
से
मुंबईवासियों
को
जिस
अंडरग्राउंड
मेट्रो
कॉरिडोर
का
इंतजार
था,
वह
24
जुलाई
से
मेट्रो
यातायात
के
लिए
खुला
जाएगा.
37
हजार
करोड़
रुपये
खर्च
कर
बनाया
गई
मुंबई
मेट्रो
लाइन
3(Mumbai
Metro
Aqua
Line)
की
कुल
लंबाई
33.5
किलोमीटर
ही
है.
इस
लाइन
को
कोलाबा-बांद्रा-सिप्‍ज
लाइन
के
नाम
से
भी
जाना
जाता
है.
इस
लाइन
पर
मेट्रो
चलने
से
दक्षिण
मुंबई
से
शहर
के
पश्चिमी
उपनगरों
में
आने-जाने
में
बहुत
कम
समय
लगेगा.
अभी
सड़क
मार्ग
से
इस
दूरी
को
तय
करने
में
भारी
ट्रैफिक
के
कारण
करीब
दो
घंटे
का
समय
लग
जाता
है.
इससे
मुंबई
की
लोकल
ट्रेन
पर
भी
यात्रियों
का
भार
कम
होने
की
उम्‍मीद
है.

बीजेपी
नेता
विनोद
तावड़े
ने
दो
दिन
पहले
एक
ट्वीट
कर
बताया
था
कि
मुंबई
की
पहली
भूमिगत
मेट्रो
24
जुलाई
से
शुरू
हो
रही
है.
पिछले
महीने
रिसर्च
डिजाइन
एंड
स्टैंडर्ड्स
ऑर्गनाइजेशन
(आरडीएसओ)
ने
भूमिगत
मुंबई
मेट्रो
लाइन
3
के
लिए
रोलिंग
स्टॉक
का
सफलतापूर्वक
परीक्षण
पूरा
किया
था.
भूमिगत
मेट्रो
परियोजना
में
33.5
किलोमीटर
लंबी
सुरंग
है.
यह
आरे
कॉलोनी
से
शुरू
होती
है.
इस
रूट
पर
कुल
27
स्टेशन
हैं.
जिनमें
से
26
भूमिगत
हैं.



ये
भी
पढ़ें-
Delhi
Metro
:
मेट्रो
स्‍टेशन
आने-जाने
को
नहीं
खाने
होंगे
धक्‍के,
सफर
करने
को
तुरंत
मिलेगी
‘गाड़ी’


2017
में
शुरू
हुआ
था
काम

मेट्रो
रेल
चलाने
के
लिए
सुरंग
निर्माण
कार्य
2017
में
शुरू
हुआ
था.
लेकिन
कोविड-19
महामारी
आने
के
कारण
निर्माण
कार्य
में
विघ्‍न
पैदा
हो
गया.
लिहाजा
यह
परियोजना
अपने
निर्धारित
समय
पर
पूरी
नहीं
हो
पाई.
इस
परियोजना
का
प्रबंधन
मुंबई
मेट्रो
रेल
कॉर्पोरेशन
लिमिटेड
(एमएमआरसीएल)
कर
रही
है.
एमएमआरसीएल
केंद्र
सरकार
और
महाराष्ट्र
सरकार
का
एक
संयुक्त
उद्यम
है.
इसका
वित्तपोषण
मुख्य
रूप
से
जापान
अंतर्राष्ट्रीय
सहयोग
एजेंसी
(JICA)
द्वारा
किया
गया
है.


ये
होंगे
स्‍टेशन

मुंबई
मेट्रो
3
लाइन
पर
कफ
परेड,
विधान
भवन,
चर्चगेट,
हुतात्मा
चौक,
सीएसटी
मेट्रो,
कालबादेवी,
गिरगांव,
ग्रांट
रोड,
मुंबई
सेंट्रल
मेट्रो,
महालक्ष्मी,
विज्ञान
संग्रहालय,
आचार्य
अत्रे
चौक,
वर्ली,
सिद्धिविनायक,
दादर,
सीतालदेवी,
धारावी,
बीकेसी,
विद्यानगरी,
सांताक्रूज,
डोमेस्टिक
एयरपोर्ट,
सहार
रोड,
इंटरनेशनल
एयरपोर्ट,
मरोल
नाका,
एमआईडीसी,
सीप्ज़
और
आरे
डिपो
स्‍टेशन
होंगे.
मुंबई
मेट्रो
3
लाइन
पर
मेट्रो
सेवा
सुबह
6:30
बजे
से
रात
11:00
बजे
तक
उपलब्‍ध
होंगी.

Tags:

Indian
railway
,

Mumbai
News
,

Railway
News