Guru Purnima: गुरु चरणों की रज लेने 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे काशी, भक्तिमय हुई शिव की नगरी July 21, 2024 by cntrks शहर के मठ, मंदिर और आश्रमों में गुरु पूर्णिमा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। संत रविदास पार्क नगवा लंका स्थित श्री दुर्गा मातृ छाया शक्तिपीठ में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ से हुआ।