UP: द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 175 नामांकन, गाजियाबाद सीट के लिए सर्वाधिक 35 नामांकन हुए April 5, 2024 by cntrks लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि द्वितीय चरण में 8 सीटों के लिए कुल 175 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।