बलिया वसूली कांड: निलंबित SO से तोड़वाया गया उसके घर का ताला, तलाशी में मिले सोने के सिक्के और 81600 रुपये

बलिया वसूली कांड:  निलंबित SO से तोड़वाया गया उसके घर का ताला, तलाशी में मिले सोने के सिक्के और 81600 रुपये
जांच टीम पन्नेलाल को लेकर रात साढ़े नौ बजे नरही थाने में पहुंची। इसके दो गवाहों को बुलाया गया। इसमें नरही ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान तथा सामाजिक कार्यकर्ता अवनीश कुमार राय रहे।