Sambhal: चंदौसी में चलती स्कूल वैन में लगी आग… बच्चों में मच गई चीखपुकार, 16 छात्र थे सवार July 30, 2024 by cntrks चंदौसी के ओपीजीएम स्कूल के बच्चों को छोड़ने आ रही वैन में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इससे उसमें सवार बच्चों में अफरातफरी मच गई। बच्चे जान बचाने को चिल्लाने लगे। वैन के चालक ने गाड़ी रोकी और आग बुझाने वाले सिलिंडर से आग बुझाई।