Mahoba: बेकाबू ऑटो खाई में पलटा, दो मासूम समेत 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार

Mahoba: बेकाबू ऑटो खाई में पलटा, दो मासूम समेत 10 लोग घायल, मची चीख-पुकार
कानपुर-सागर हाईवे पर सूरा चौकी के पास सवारियों से भरा ऑटो बेकाबू होकर खाई में पलट गया। दुर्घटना में दो मासूम समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।