प्रयागराज में दर्दनाक घटना : खेलते समय फूट गया गुब्बारा, तीन वर्ष के मासूम की गई जान October 2, 2024 by cntrks लालगोपालगंज में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय गुब्बारा फटने से तीन वर्ष के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। विवाहिता अपने बच्चे को लेकर मायके आई थी। फटने के बाद गुब्बारे का कुछ अंश श्वांस नली में फंस गया।