Tikamgarh News: आग लगने से महिला की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस

टीकमगढ़
शहर
के
ढोंगा
रोड
पर
स्थित
एक
मकान
में
आग
लगने
से
एक
महिला
की
संदिग्ध
परिस्थितियों
में
मौत
हो
गई।
बताया
जा
रहा
है
कि
घटना
के
समय
महिला
घर
में
अकेली
थी।
मौके
पर
पहुंची
पुलिस
ने
पंचनामा
की
कार्रवाई
की
और
शव
को
पोस्टमार्टम
के
लिए
टीकमगढ़
जिला
चिकित्सालय
भेज
दिया।

एफएसएल
अधिकारी
डॉ.
प्रदीप
यादव
ने
जानकारी
दी
कि
शहर
के
ढोंगा
रोड
पर
स्थित
प्रसन्न
जैन
के
मकान
में
आग
लगने
से
55
वर्षीय
महिला,
श्रीमती
निर्मला
जैन
की
मौत
की
सूचना
मिली
थी।
पुलिस
टीम
और
एफएसएल
अधिकारी
घटनास्थल
पर
पहुंचे
और
निरीक्षण
किया।
परिजनों
ने
बताया
कि
सुबह
घर
के
अन्य
सदस्य
पास
के
जैन
मंदिर
गए
हुए
थे।
पड़ोसियों
ने
आग
की
सूचना
दी,
जिस
पर
परिजन
दौड़कर
घर
पहुंचे,
लेकिन
तब
तक
निर्मला
की
मृत्यु
हो
चुकी
थी।
फायर
ब्रिगेड
टीम
ने
मौके
पर
पहुंचकर
आग
बुझाई।

मृतका
श्रीमती
निर्मला
जैन
की
शादी
ललितपुर
में
हुई
थी,
लेकिन
पति
से
विवाद
के
चलते
वह
पिछले
20
साल
से
अपने
भाई
प्रसन्न
जैन
के
घर
पर
रह
रही
थीं।
पुलिस
ने
मामला
दर्ज
कर
जांच
शुरू
कर
दी
है।
संदिग्ध
परिस्थिति
में
महिला
की
मौत
के
कई
सवाल
खड़े
हो
रहे
हैं।
आग
लगने
पर
महिला
घर
के
बाहर
क्यों
नहीं
भागीं?
क्या
यह
आत्महत्या
है
या
कोई
दुर्घटना?

एफएसएल
अधिकारी
डॉ.
प्रदीप
यादव
ने
मीडिया
को
बताया
कि
घटना
स्थल
से
कोई
सुसाइड
नोट
या
पेट्रोल-केरोसिन
की
टंकी
नहीं
मिली
है।
पोस्टमार्टम
रिपोर्ट
के
बाद
ही
मौत
के
सही
कारणों
का
खुलासा
होगा।