UP: हेलो मैं कैप्टन बोल रहा हूं.. जवानों का मेडिकल करवाना है, फोन काटते ही डॉक्टर से खाते से पार हुए 99 हजार December 1, 2024 by cntrks मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी डॉ. आरसी अग्रवाल से साइबर अपराधी ने 99 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को आर्मी कैप्टन बताकर बातचीत की और कहा कि उन्हें 25-30 जवानों का मेडिकल कराना है।