Kanpur: शिक्षक के बंद घर से 20 लाख से ज्यादा की चोरी, शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार December 2, 2024 by cntrks चकेरी के सदानंदनगर अहिरवां में चोरों ने प्राइमरी स्कूल के अध्यापक के घर का दरवाजा तोड़कर नकदी और लाखों की कीमत के पुश्तैनी जेवर पार कर दिए। घटना के दिन अध्यापक परिवार संग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।