Lucknow: क्रीम रोल में निकली लोहे की रॉड, खाते समय बच्ची को लगी चोट तो निकलने लगा खून, मुकदमा दर्ज December 2, 2024 by cntrks अधिवक्ता की बेटी के क्रीम रोल में लोहे की रॉड निकली। इसकी वजह से सात साल की बच्ची के मुंह में चोट लग गई। घटना के अगले दिन उन्होंने बेकरी में और गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की। फिलहाल पुलिस इससे इन्कार कर रही है।