डंपर बना आग का गोला: नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जला वाहन, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान

डंपर बना आग का गोला: नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जला वाहन, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान
मिर्जापुर के डगमगपुर से गिट्टी लादकर डंपर बिहार के डेहरी आन सोन जा रहा था। चालक को ब्रेक शू में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इस पर उसने पीडीडीयू नगर में एक स्थान पर गड़बड़ी दूर कराई।