High Court : नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहीं फर्मों पर कठोर दंड जरूरी, ठगी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

High Court : नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहीं फर्मों पर कठोर दंड जरूरी, ठगी के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकारी या विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाली मैनपॉवर कंसल्टेंट एजेंसियों और फर्मों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जरूरत बताई है। कोर्ट ने कहा कि यह अपराध समाज में घातक असर डाल रहा है।