UP: कानपुर से अपहृत युवक का शव काली नदी में मिला, हत्या की आशंका

UP: कानपुर से अपहृत युवक का शव काली नदी में मिला, हत्या की आशंका
दो दिन पहले कानपुर से लापता युवक का शव कन्नौज में काली नदी में बरामद हुआ। शव बोरे में बंद था, जिससे युवक की अपहरण कर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। कानपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत चकेरी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।