LS Polls: पटवारी का आरोप- मेहनत से नहीं ऑपरेशन करवाकर फिरोजिया ने कम किया वजन, ‘प्रमाण है तो सार्वजनिक करें’

LS Polls: पटवारी का आरोप- मेहनत से नहीं ऑपरेशन करवाकर फिरोजिया ने कम किया वजन, ‘प्रमाण है तो सार्वजनिक करें’
LS Polls: पटवारी का आरोप- मेहनत से नहीं ऑपरेशन करवाकर फिरोजिया ने कम किया वजन, ‘प्रमाण है तो सार्वजनिक करें’

जीतू
पटवारी
और
अनिल
फिरोजिया


फोटो
:
अमर
उजाला

विस्तार

लोकसभा
चुनाव
के
लिए
आगामी
13
मई
को
उज्जैन
में
मतदान
होने
वाले
हैं।
लेकिन
इसके
पहले
जुबानी
जंग
शुरू
हो
चुकी
है।
उज्जैन-आलोट
क्षेत्र
से
लोकसभा
के
कांग्रेस
प्रत्याशी
महेश
परमार
के
समर्थन
में
नागदा
खाचरौद
विधानसभा
में
एक
आमसभा
का
आयोजन
किया
गया
था,
जिसमें
कांग्रेस
प्रदेश
अध्यक्ष
जीतू
पटवारी
भी
शामिल
हुए।

आमसभा
की
शुरुआत
में
तो
कांग्रेस
प्रदेश
अध्यक्ष
जीतू
पटवारी
ने
देश
के
लिए
कांग्रेस
पार्टी
द्वारा
किए
गए
कार्यों
को
बताया।
लेकिन
इसके
बाद
उन्होंने
सांसद
अनिल
फिरोजिया
को
आड़े
हाथों
लेते
हुए
यह
आरोप
लगा
दिया
कि
नितिन
गडकरी
को
खुश
करने
के
लिए
फिरोजिया
ने
अपना
30
किलो
वजन
मेहनत
से
नहीं। बल्कि
ऑपरेशन
से
कम
किया
था।
पटवारी
ने
कहा
कि
उज्जैन
सांसद
और
भाजपा
प्रत्याशी
अनिल
फिरोजिया
ने
5
सालों
तक
सिर्फ
झूठ
बोला
है।
सांसद
को
विकास
कार्य के
लिए
50
करोड़
पांच
साल
में
मिले।
लेकिन
उन्होंने
इस
क्षेत्र
के
विकास
के
लिए
500
रुपये भी
खर्च
नहीं
किए। 

पटवारी
द्वारा
लगाए
आरोप
पर
जब
भाजपा
प्रत्याशी
और
सांसद
अनिल
फिरोजिया
से
चर्चा
की
गई
तो
उनका
कहना
था
कि
कौन
झूठ
बोल
रहा
है
और
कौन
सच
बोल
रहा
है,
इसका
उत्तर
तो
आने
वाले
चुनाव
में
उज्जैन
संसदीय
क्षेत्र
की
जनता
देने
वाली
है।
फिरोजिया
ने
कहा
कि
जब
चैलेंज
मिला,
तब
मेरा
वजन
130
किलो
था।
क्षेत्र
के
विकास
की
बात
मेने
वजन
कम
किया,
जिसके
लिए
पूरे
परिवार
ने
मेरा
हौसला
बढ़ाया
और
साथ
भी
दिया।
इसके
प्रमाण
मेरे
पास
उपलब्ध
है।
अगर
कांग्रेस
के
पास
ऑपेरशन
के
प्रमाण
है
तो
उसे
सार्वजनिक
करें,
देर
किस
बात
की
है।
अगर
मैं
झूठा
साबित
हुआ
तो
मैं इस्तीफा
दे
दूंगा।