यातायात नियम उल्लंघन से भर रहा खजाना: एक से तीन करोड़ तक पहुंची चालान की रकम, लेकिन सुधार नहीं

यातायात नियम उल्लंघन से भर रहा खजाना: एक से तीन करोड़ तक पहुंची चालान की रकम, लेकिन सुधार नहीं
अलीगढ़ में रोजाना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मरने और घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बावजूद इसके चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे और ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान काट कर खजाना भरने में जुटी है।