Aligarh: पाड़ बांधते समय पाइप हाई टेंशन लाइन से टकराया, करंट से मजदूर की मौत, एक घायल February 23, 2025 by cntrks दुकान पर प्लास्टर करने के लिए पाड़ बांधते समय लोहे का पाइप हाई टेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से झुलस गया।