Farrukhabad: भाइयों संग गंगा नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत से मचा कोहराम February 24, 2025 by cntrks घर से बिना बताए अपने छोटे भाइयों के साथ गंगा नहाने गए दो छात्र डूब गए। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद गोताखोरों ने दोनों को गंगा से बाहर निकाला। एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।