महाशिवरात्रि: संभल खग्गू सराय शिव मंदिर में 46 साल बाद जलाभिषेक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भक्तों की कतार February 26, 2025 by cntrks संभल के नखासा थाना क्षेत्र के मुहल्ला खग्गू सराय में 46 साल से बंद पड़े प्राचीन शिव मंदिर में पहली बार महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को तड़के ही मंदिर के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ जलाभिषेक किया।