Kanpur: मनचले को बीच बाजार में महिला ने 50 सेंकेंड में जड़े 14 थप्पड़, छात्राओं का पीछा करने पर जमकर पीटा February 27, 2025 by cntrks कानपुर में बेकनगंज क्षेत्र में बुधवार को एक महिला ने छेड़छाड़ करने पर एक युवक को बीच बाजार में जमकर पीटा। युवक लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला के हाथ नहीं रुके। महिला ने युवक का कॉलर पकड़ा, फिर 50 सेकेंड में 14 थप्पड़ जड़ दिए।