Gajraula News: शहवाजपुर डोर में खूनी संघर्ष.. दसवीं और इंटर के छात्र समेत 11 घायल, आनन-फानन पहुंची पुलिस March 28, 2025 by cntrks ट्रक चालकों में एक दिन पूर्व हुई कहासुनी को लेकर शुक्रवार सुबह खूनी संघर्ष हो गया। पथराव के साथ ही जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। तमंचे भी लहराए गए। संघर्घ में दोनों तरफ से दसवीं व इंटर का छात्र सहित 11 लोग घायल हुए हैं।