मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दादी और बुआ की हथौड़े मार ली जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

मुरादाबाद में डबल मर्डर: युवक ने दादी और बुआ की हथौड़े मार ली जान, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आजाद नगर रेलवे कॉलोनी निवासी साहिल शर्मा (32) ने दादी सरोज शर्मा (90) और बुआ वंदना शर्मा (60) की हथौड़े से वार कर जान ले ली।