एकता हत्याकांड: मौत कैसे हुई…कारण जानने आई स्टेट फॉरेंसिक टीम, खोपड़ी का सीटी स्कैन कराने के निर्देश March 29, 2025 by cntrks कानपुर में एकता गुप्ता की मौत का असली कारण जानने के लिए स्टेट फॉरेंसिक टीम शुक्रवार को शहर पहुंची। अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक केस डायरी का अध्ययन किया। टीम ने विवेचक को एकता की खोपड़ी का सीटी स्कैन और हड्डियों की एमआरआई कराने के निर्देश दिए।