Kanpur: एसजीएसटी का ट्रांसपोर्टनगर के गोदाम पर छापा, 30 लाख का माल जब्त May 1, 2025 by cntrks एसजीएसटी की टीमों ने गुरुवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित गोदाम पर छापा मारकर कर चोरी कर लाया गया माल पकड़ा। पर्चों के मिलान से 66 नग माल अधिक मिला। इसकी अनुमानित कीमत 30 लाख है, जिसे विभाग के अफसरों ने जब्त कर लिया।