Kanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, सीएचसी पतारा में गैरहाजिर डाॅक्टर समेत आठ का वेतन रोका

Kanpur: डीएम ने किया निरीक्षण, सीएचसी पतारा में गैरहाजिर डाॅक्टर समेत आठ का वेतन रोका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। वहां एक्सरे टेक्नीशियन रजिस्टर में हस्ताक्षर कर नदारद रहे। इसके साथ ही डाॅक्टर और छह कर्मी भी छुट्टी लिए बिना गायब रहे।