जनप्रतिनिधि पड़ोसी, फिर भी जनता परेशान: तीन विधायकों का पड़ोस…फिर भी पानी लेने जाते आधा कोस May 2, 2025 by cntrks अलीगढ़ के वार्ड संख्या 57 में तीन विधायकों का आवास है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी यहीं रहती हैं। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का घर भी इसी इलाके में है। लेकिन भीषण गर्मी के इस मौसम में जब पारा 41 के पार जा रहा है तो ऐसे में यहां पानी का जबरदस्त संकट है।