
Trending
Videos
सागर
के बांदरी
थाना
क्षेत्र
में
एक
युवक
की
हत्या
के
मामले
का
पुलिस
ने
खुलासा
कर
दिया
है।
यह
वारदात
उस
समय
हुई
जब
शादी
समारोह
के
दौरान
पिठौरिया
निवासी
शरद
तिवारी
और
बंटी
रजक
के
बीच
किसी
बात
को
लेकर
कहासुनी
हो
गई
थी।
विवाद
इतना
बढ़
गया
कि
शरद
तिवारी
ने
बंटी
रजक
को
पिठौरिया
रोड
पर
थप्पड़
मार
दिए।
इस
घटना
से
बंटी
रजक
और
उसके
साथी
विनोद
रजक
व
देवेंद्र
रैकवार
गुस्से
में
आ
गए।
पुलिस
के
अनुसार तीनों
ने
मिलकर
शरद
तिवारी
की
हत्या
की
साजिश
रची।
योजना
के
तहत
उन्होंने
शरद
तिवारी
को
पकड़कर
उस
पर
पत्थर
से
हमला
कर
दिया,
जिससे
मौके
पर
ही
उसकी
मौत
हो
गई।
हत्या
के
बाद
शव
को
छिपाने
की
कोशिश
भी
की
गई।
आरोपियों
ने
शव
को
एक
पिकअप
वाहन
में
रखा
और
उसे
सुनसान
स्थान
पर
फेंक
दिया।
विज्ञापन
पढ़ें: बदमाशों
ने
युवक
को
घेरा
तो
विधायक
ने
तानी
बंदूक,
देखते
ही
भाग
खड़े
हुए
हमलावर;
जानें
मामला
घटना
की
सूचना
मिलते
ही
बांदरी
थाना
पुलिस
मौके
पर
पहुंच
गई।
थाना
प्रभारी
गजेंद्र
बुंदेला
ने
बताया
कि
तीनों
आरोपियों बंटी
रजक,
विनोद
रजक
और
देवेंद्र
रैकवार को
गिरफ्तार
कर
उनके
खिलाफ
हत्या
का
मामला
दर्ज
कर
लिया
गया
है।
फिलहाल
पुलिस
आगे
की
जांच
कर
रही
है।
घटना
से
पूरे
इलाके
में
शोक
और
आक्रोश
का
माहौल
है।
मामूली
विवाद
में
हुई
इस
हत्या
ने
सभी
को
स्तब्ध
कर
दिया
है।
मृतक
का
शव
मिलने
के
बाद
परिजनों
ने
बांदरी-जरूआखेड़ा
रोड
पर
चक्काजाम
कर
न्याय
की
मांग
की
थी।
पुलिस
ने
कार्रवाई
का
आश्वासन
देकर
जाम
खुलवाया
और
स्थिति
को
सामान्य
किया।