Hathras News: गैस भरते समय कार-ऑटो में लगी आग, डीएसओ ने दर्ज कराया मुकदमा May 8, 2025 by cntrks सासनी क्षेत्र गांव गदाखेड़ा में 8 मई को सुबह करीब साढ़े 11 बजे अवैध तरीके से घरेलू गैस सिलिंडरों से ईको कार और ऑटो में गैस भरते समय आग लग गई, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।