Ujjain News: उज्जैन में वन्य जीव तस्करी का बड़ा खुलासा, दो तेंदुए की खाल और सूअर का दांत बरामद, दो गिरफ्तार


वन्यजीव
तस्करी
पर
एक
महत्वपूर्ण
कार्रवाई
करते
हुए,
राजस्व
खुफिया
निदेशालय
(DRI),
मुंबई
क्षेत्रीय
इकाई
के
अंतर्गत
नागपुर
इकाई
ने
मध्य
प्रदेश
के
उज्जैन
में
दो
व्यक्तियों
से
दो
तेंदुए
की
खाल
(सिर
सहित)
और
एक
हाथी
दांत
जब्त
किया,
जिसे
बाद
में
जंगली
सूअर
के
दांत
के
रूप
में
पहचाना
गया। 

Trending
Videos

ये
भी
पढ़ें- पीसीसी
चीफ
पटवारी
को
भारी
पड़ा
नारायण
टैक्स
कहना,
CM
के
भाई
ने
दिया
10
करोड़
का
मानहानि
नोटिस


विज्ञापन


विज्ञापन

यह
कार्रवाई
विशेष
खुफिया
इनपुट
के
बाद
की
गई,
जिसमें
वन्यजीव
वस्तुओं
को
अवैध
रूप
से
बेचने
के
प्रयास
का
संकेत
दिया
गया
था।
DRI
टीम
ने
त्वरित
कार्रवाई
करते
हुए
उज्जैन
शहर
के
एक
होटल
में
संदिग्धों
को
रोका
और
उनके
कब्जे
से
संरक्षित
वन्यजीव
वस्तुएं
बरामद
कीं।
सफल
जब्ती
के
बाद,
आरोपी
और
जब्त
की
गई
वस्तुओं
को
वन्य
जीव
(संरक्षण)
अधिनियम,
1972
के
प्रावधानों
के
तहत
आगे
की
जांच
के
लिए
उज्जैन
में
जिला
वन
प्रभाग
को
सौंप
दिया
गया।
कैलाश
भधकरे,
एसडीओ,
जन
वन
विभाग
ने
बताया
कि
शैलेंद्र
पिता
राधेश्याम
व्यास,
निवासी
विजय
नगर,
इंदौर

किशोर
पिता
सुभाषचंद
जैन,
निवासी
उज्जैन
को
गिरफ्तार
किया
गया
है। 

ये
भी
पढ़ें- लव
जिहाद
केस
में
सबूत
जुटाने
पहुंची
पुलिस,
गुस्से
में
उबल
पड़े
ग्रामीण,
सड़कों
पर
उतरे


ऐसे
पकड़ाए
आरोपी

सोर्स
के
अनुसार
आरोपियों
ने
ट्रॉफी
बेचने
के
लिए
वाट्सएप
ग्रुप
पर
पोस्ट
डाला
था,
जिसमें
लिखा
गया
था
कि
उनके
पास
दो
ट्रॉफियां
हैं
और
वे
उन्हें
बेचना
चाहते
हैं।
इस
जानकारी
के
आधार
पर
नागपुर
के
कुछ
लोगों
से
संपर्क
भी
हुआ
था।
कोर्ट
से
दोनों
का
रिमांड
प्राप्त
किया
गया
है
और
आगे
विवेचना
जारी
है।
एक
आरोपी
के
अनुसार,
इन
ट्रॉफियों
की
अनुमानित
कीमत
करीब
21
करोड़
रुपये
बताई
जा
रही
है,
हालांकि
इसकी
आधिकारिक
पुष्टि
अभी
नहीं
की
गई
है।