Rampur: अजान देने जा रहे इमाम का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका, मस्जिद के माइक से की गई थी छेड़छाड़ May 10, 2025 by cntrks खौदपुरा गांव में शनिवार मस्जिद में अजान देने के लिए निकले इमाम हाफिज अहमद हसन अंसारी (65) का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। काफी देर तक मस्जिद में न पहुंचने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की थी।