Ujjain News: बेकाबू कार का आतंक, पहले पैदल चल रहे युवक, बाइक फिर इलेक्ट्रिक गाड़ी सवार को भी मारी टक्कर

Ujjain News: बेकाबू कार का आतंक, पहले पैदल चल रहे युवक, बाइक फिर इलेक्ट्रिक गाड़ी सवार को भी मारी टक्कर

नीलगंगा
थाना
क्षेत्र
स्थित
इंदौर-नागदा
बायपास
मार्ग
हाटकेश्वर
कॉलोनी
के
मोड़
पर
अनियंत्रित
कार
के
चालक
ने
अपना
वाहन
इतनी
लापरवाहीपूर्वक
चलाया,
जिससे
एक
दो
नहीं
बल्कि
तीन
लोग
गंभीर
रूप
से
घायल
हो
गए
हैं।
पुलिस
ने
इस
मामले
में
बीएनएस
की
धारा
281,125
में
प्रकरण
दर्ज
कर
आरोपी
कार
चालक
की
तलाश
शुरू
कर
दी
है।

पूरा
मामला
कुछ
इस
प्रकार
है
कि
हाटकेश्वर
कॉलोनी
के
मोड़
पर
मारुति
कार
क्रमांक
एमपी
13
जेड
एस
7953
के
चालक
ने
अपना
वाहन
लापरवाहीपूर्वक
इतनी
तेज
गति
से
चलाया
कि कार
की
टक्कर
से
तीन
लोग
गंभीर
घायल
हो
गए।
चालक
ने
पहले
हाटकेश्वर
कॉलोनी
में
अपने
मामा
के
घर
पैदल
जा
रहे
हर्षित
पिता
सचिन
जैन
को
जोरदार
टक्कर
मारकर
गंभीर
रूप
से
घायल
कर
दिया।
उसके
बाद
मोटरसाइकिल
सवार
रमेश
पिता
अमरसिंह
दायमा
को
भी
टक्कर
मार
दी।
जो
कि
वीडी
क्लॉथ
मार्केट
में
जितेंद्र
ट्रेडर्स
पर
काम
करने
के
बाद
अपने
घर
तिरुपति
ड्रीम्स
कॉलोनी
में
जा
रहा
था,
लेकिन
कार
चालक
ने
उसकी
बाइक
एमपी
13
एफएम
7947
को
टक्कर
मार
दी।
जिसका
इलाज
निजी
अस्पताल
में
जारी
है।
कार
चालक
यहीं
नहीं
रुका
और
तेजगति
कार
से
चलाते
हुए
उसने
जयसिंहपुरा
निवासी
देवेंद्र
नामक
युवक
की
इलेक्ट्रिक
गाड़ी
एमपी
13
जेड
जी
8351
को
भी
टक्कर
मार
दी।
घटना
के
बाद
कार
चालक
वाहन
छोड़कर
फरार
हो
गया।
घटनास्थल
पर
लोगों
की
भीड़
जमा
हो
गई।
सूचना
मिलने
पर
पुलिस
पहुंची
और
कार
जब्त
कर
घायलों
को
उपचार
के
लिए
अस्पताल
भेजा।
पुलिस
कार
चालक
की
तलाश
कर
रही
है।

ये
भी
पढ़ें- ट्रक
की
टक्कर
से
तीन
लोगों
की
मौत,
शादी
समारोह
से
लौट
रहे
पति-पत्नी
और
बेटी
के
साथ
हुआ
हादसा


हर्षित
का
निजी
अस्पताल
में
चल
रहा
इलाज

बताया
जाता
है
कि
इस
घटना
मैं
पैदल
अपने
मामा
के
घर
जा
रहे हर्षित
जैन
को
गंभीर
चोट
आई
है,
जिसका
इलाज
निजी
अस्पताल
में
जारी
है।
हर्षित
के
पिता
सचिन
ने
बताया
कि
इस
दुर्घटना
में
हर्षित
के
सिर
और
जबड़े
में
गंभीर
चोट
आई
है।
कार
चलाने
वाले
लोग
शराब
पीकर
इसे
तेज
गति
से
दौड़ा
रहे
थे
यही
कारण
है
कि
इन
वाहनों
को
टक्कर
मारने
के
दौरान
कार
चालक
का
संतुलन
बिगड़ा
और
वह
उसे
संभाल
नहीं
पाए
जिससे
टक्कर
के
बाद
एयरबैग
भी
खुल
गए।

ये
भी
पढ़ें-रॉन्ग
साइड
से

रही
कार
ने
स्कूटी
को
उड़ाया,
मोपेड
को
करीब
100
फीट
तक
घसीटती
ले
गई
गाड़ी

इस
बारे
में
जब
नीलगंगा
थाने
की
उपनिरीक्षक
नेहा
जादौन
से
चर्चा
की
गई
तो
उनका
कहना
था
कि
पूरे
मामले
की
जांच
चल
रही
है।
अभी
कार
चालक
गिरफ्त
में
नहीं

पाए
हैं।
हम
उसका
पता
लगा
रहे
हैं।
हमने
इस
मामले
में
संबंधित
कार
चालक
के
खिलाफ
प्रकरण
दर्ज
करने
के
साथ
ही
यह
वाहन
जब्त
कर
लिया
है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो।

इस
कार
ने
तीन
लोगो ंको
टक्कर
मारी

घटना का सीसीटीवी वीडियो।

घटना
में
क्षतिग्रस्त
बाइक