UP: दिल दहलाने वाली वारदात…छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं पर चढ़ा दी कार, कुचलने से एक की गई जान; 4 गंभीर

UP: दिल दहलाने वाली वारदात…छेड़खानी का विरोध करने पर महिलाओं पर चढ़ा दी कार, कुचलने से एक की गई जान; 4 गंभीर
पीलीभीत के कलीनगर इलाके के एक गांव में शनिवार रात बरात में आए कुछ युवकों ने कन्या पक्ष की युवतियों के साथ छेड़खानी की। वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गए और महिलाओं पर कार दौड़ा दी।