जेई का काला चिट्ठा: फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर युवाओं से 30 लाख की ठगी, आठ माह बाद पुलिस को ऐसे मिला सुराग May 12, 2025 by cntrks नौकरी के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला विद्युत निगम के जेई विजयपाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब आठ माह बाद कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े जेई की गिरफ्तारी के मामले में एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया।